डॉक्टर मानते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद लोग गंभीर बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। इस उम्र में हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती है, मांसपेशियां अपना लचीलापन छोड़ने लगती है, टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है, कामेच्छा कम हो जाती है, ऊर्जा शक्ति कम होने लगती है, दिल और पेट संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
इतना ही नहीं, कुछ पुरुषों प्रोस्टेट ग्रंथि कैंसर होने का खतरा होता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसा होने से फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। 30 की उम्र के बाद पेट का मोटापा बढ़ने लगता है। इस उम्र में नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। अगला कदम है अपने खान-पान में बदलाव लाने का। हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको इस उम्र में नहीं खाना चाहिए।

1) फ्लेवर्ड योगर्ट
30 के बाद आपको फ्लेवर्ड योगर्ट जैसी मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। वैसे तो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकना असंभव है लेकिन इन चीजों को खाने से यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है। कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि शुगर वाली चीजों के अधिक सेवन से चेहरे की रंगत बिगड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां और लचीलापन आ जाता है। इसके बजाय आपको केले जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।
2) डिब्बाबंद सूप
कई डिब्बाबंद सूप में बीपीए पाया जाता है। यह रसायन कैंसर, बांझपन और वजन बढ़ाने से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा इनमें सोडियम की मात्रा भी अधिक होती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने के अधिक खतरा होता है। इसके बजाय आपको घर में बना सूप पीना चाहिए जो कैलोरी बर्न करने में मदद कर सके।

3) कोला
इस उम्र के बाद नियमित रूप से सॉफ्ट ड्रिंक पीने से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इसके अलावा इसमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं। इसमें मौजूद शुगर से ओव्यूलेशन पर प्रभाव पड़ता है और स्पर्म क्वालिटी भी खराब होती है। साधारण शब्दों में कहें, तो यह चीजें गर्भधारण में बाधा पैदा करती हैं।
4) कॉकटेल और बियर
30 की उम्र के बाद भीतरी अंग कमजोर होने लगते हैं, जो शराब जैसी चीजों से और ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस उम्र में बियर पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। शराब त्वचा की नमी को खत्म करती है। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां, त्वचा की लोच खोना आदि समस्याएं हो सकती हैं।