एक्सरसाइज के बाद इन चीजों का करें सेवन , दोगुना होगा फायदा

दोस्तों एक्सरसाइज करने के साथ खान -पान का ध्यान रखना भी जरुरी होता है। भले ही नियमित रूप से दौड़ने की आदत आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। ताकि आपके शरीर को दौड़ने का पूरा फायदा मिल सके। दौड़ने के बाद कुछ गलत आदतें आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अगर आप चाहते है की आपको रनिंग का पूरा फायदा मिले तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। अगर आप रनिंग के द्वारा अपने आप को फिट रखना चाहते है। तो आपको मालूम होगा की रनिंग से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए।


तो आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहें है। जिनको आपको अपने वर्कआउट के बाद जरूर खाना चाहिए।


1 . केला






patrika

ज्यादातर लोगों की पहली पसंद केला होती है। क्योंकि केला कार्बोहाइड्रेड से भरपूर होता है। जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है। तेज दौड़ या वर्कआउट के बाद शरीर में मिनरल्स , फाइबर , विटामिन सी , विटामिन ए , मैग्नीशियम की कमी हो जाती है। और केला इन सभी जरूरतों को पूरा करता है। केला आपके मसल्स में लैक्टिक एसिड को कम करने में मदद करता है।


2 . संतरा






m.dailyhunt

आपको बता दे की दौड़ या एक्सरसाइज के बाद संतरे का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्योंकि संतरे में विटामिन सी और भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जो रनिंग या एक्सरसाइज के बाद सबसे बढ़िया मील है। संतरे का सेवन शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। अगर आप एनर्जी ड्रिंक की जगह संतरे के जूस का इस्तेमाल करते है। तो यह आपके शरीर के लिए बहुत बढ़िया है।


3 . दही






narikosis

दौड़ के बाद दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि दही शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें कैल्शियम भी होता है , जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा दही में स्वस्थ बैक्टीरिया होते है जो पाचन क्रिया को संतुलित बनाये रखते है।


4 . अंडा






zeenews.india.

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन डी पाया जाता है। जो मांसपेशियों के मरम्मत के अलावा एमिनो एसिड प्रदान करता है। अंडे में स्वस्थ वसा , मिनरल्स और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए हर तरीके से फायदेमंद है। आपको रनिंग या वर्कआउट के बाद तीन से चार अंडे खाने चाहिए।